Showing posts with label Union Minister. Show all posts
Showing posts with label Union Minister. Show all posts

Sunday, 21 July 2019

मुख्यमंत्री से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की सौजन्य मुलाकात

भेंट के दौरान जनजातीय मामलों पर भी विचार हुआ
रायपुर: 21 जुलाई 2019: (छत्तीसगढ़ मेल)::
छत्तीसगढ़ में जनजातीय मामलों को आम तौर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस मकसद के लिए केंद्रीय मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति भी विभिन्न स्थानों के दौरे करते रहते हैं। आज यहां इस सिलसिले में केन्द्रीय जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने भी विशेष दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात भी की। इस भेंट के दौरान जनजातीय मामलों पर भी विचार हुआ।